Truemeal

डेयरी फ़ार्म

आपके पास के चारे से ही ज़्यादा दूध।

गाय और भैंस पालने वालों के लिए छोटी गाइड: हर अवस्था में क्या खिलाएँ, और कितना।

दुधारू पशुओं के लिए TMR क्यों

हर कौर एक जैसा

पशु सिर्फ़ अपनी पसंद की चीज़ चुनकर नहीं खा सकता।

आपके चारे के हिसाब से

TMR-E सिर्फ़ उतना दें जितना आपका चारा नहीं दे पाता।

कम मेहनत

चोकर, खली और खनिज रोज़ मिलाने का झंझट नहीं।

ख़र्च पहले से पता

रोज़ का ख़र्च और एक लीटर पर ख़र्च, ख़रीदने से पहले।

हर पशु को क्या चाहिए

दूध दे रही

दूध के लिए TMR-E: गाय को हर लीटर पर 0.8 kg, भैंस को हर लीटर पर 1.25 kg, उसकी रोज़ की ख़ुराक के ऊपर से। Milk Booster भी दें: रोज़ 1 सैशे (ज़्यादा दूध वाली को 2)।

सूखी

सिर्फ़ रोज़ की ख़ुराक: चारा, या चारा न हो तो गाय को रोज़ 7–8 kg TMR-E (भैंस को 8–9 kg)।

गाभिन

रोज़ अतिरिक्त TMR-E: पहले तीन महीनों में +1 kg, बीच के तीन महीनों में +2 kg, आख़िरी तीन महीनों में +3 kg।

बछिया और बछड़े

शरीर के वज़न के हिसाब से: 100 kg पर रोज़ लगभग 2 kg, 250 kg पर 4 kg तक। 3 महीने से छोटे बछड़े: दूध और काफ़ स्टार्टर, TMR-E नहीं।

आपका फ़ार्म, आपका हिसाब

चारा योजना आपके सभी पशुओं और आपके पास के चारे का हिसाब लगाती है: रोज़ कितने kg, महीने में कितनी बोरी और कितना ख़र्च।

मेरी चारा योजना बनाएँ

15% तक

ज़्यादा दूध

10% तक

दूध में ज़्यादा ठोस (फ़ैट + SNF)

हमारे फ़ार्म रिकॉर्ड से। नतीजे पशु, चारे और देखभाल के हिसाब से अलग हो सकते हैं।